DDLLY लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा: हर महीने 2100/- रुपए मिलेंगे। Status, Beneficiary List यहाँ से देखें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए “दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026)- DDLLY” की शुरुआत करने का फैसला किया है। यह योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर लॉन्च कर दी गयी थी। इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने ₹2100 की वित्तीय सहायता सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। Haryana Lado Lakshmi Yojana Beneficiary List 2026 has been released.

हरियाणा सरकार ने आधिकारिक तौर पर “दीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana – DDLLY) 2026” को अधिसूचित कर दिया है। इसका गजट नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2025 को जारी किया गया। यह योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर शुरू की गयी। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

10वीं–12वीं में 80% अंक लाने वाले छात्रों की माताओं को ₹2100 महीना

हरियाणा मंत्रिमंडल ने लाड़ो लक्ष्मी योजना के दायरे को बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके तहत अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों की माताओं को ₹2100 प्रति माह की सहायता मिलेगी। यह लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय ₹1.80 लाख तक है और योजना का उद्देश्य कुपोषण व एनीमिया से बच्चों और महिलाओं को बचाना है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पात्र महिलाओं के खाते में हर महीने ₹1100 नकद और ₹1000 फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में जमा होंगे, जिन पर ब्याज भी मिलेगा, और यह सहायता तीन वर्षों तक दी जाएगी।

DDLLY लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा 2026 मुख्य बिंदु

आइटमविवरण
योजना का नामदीन दयाल लाड़ो लक्ष्मी योजना (DDLLY)
राज्यहरियाणा
लॉन्च तिथि25 सितंबर 2025 (पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती)
मासिक लाभमासिक ₹2100/- प्रति महिला
भुगतान शुरू1 नवंबर 2025 से
कुल लाभार्थी (फेज 1)20.97 लाख महिलाएं
आयु सीमा23 वर्ष और उससे अधिक
वैवाहिक स्थितिविवाहित और अविवाहित दोनों
आय सीमा (फेज 1)वार्षिक पारिवारिक आय ₹1.40 लाख से कम
विस्तार योजनाआगे चलकर 3 लाख तक की आय वाले परिवार शामिल होंगे
निवास शर्तअविवाहित महिला: 15 साल से हरियाणा निवासी,
विवाहित महिला: पति 15 साल से हरियाणा निवासी
फैमिली कैपकोई सीमा नहीं, परिवार की सभी योग्य महिलाएं लाभ लेंगी
विशेष श्रेणीकैंसर स्टेज 3–4, 54 रेयर बीमारियां, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, सिकल सेल रोग
ऑटो शिफ्ट 45 परअविवाहित महिला विधवा/असहाय महिला पेंशन योजना में स्वतः शामिल
ऑटो शिफ्ट 60 परबुढ़ापा सम्मान भत्ता स्वतः मिलना शुरू
पारदर्शितापंचायतों और वार्डों में लाभार्थियों की सूची प्रकाशित होगी
अनुमानित बजटलगभग ₹5000 करोड़

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा का दायरा और लाभार्थियों की संख्या

सरकार ने पहले चरण में इस योजना से 20.97 लाख महिलाओं को लाभार्थी के रूप में चुना है। इन महिलाओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करना होगा। खबर के अनुसार, नूंह जिले में सबसे ज्यादा (1,28,932) लाभार्थी हैं, जबकि गुरुग्राम जिले में सबसे कम (51,939) महिलाएं इस योजना से जुड़ेंगी। इससे स्पष्ट है कि यह योजना खासकर ग्रामीण और पिछड़े जिलों की महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा उपयोगी साबित होगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा डिजिटल रजिस्ट्रेशन और ऐप

सरकार ने इस योजना के लिए एक मोबाइल ऐप का ट्रायल शुरू कर दिया है। महिलाओं को इसी ऐप से पंजीकरण करना होगा। आधिकारिक लॉन्च से पहले ही संभावित लाभार्थियों को SMS के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। इसके साथ ही, गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है व एक समर्पित मोबाइल ऐप 25 सितंबर 2025 को जारी कर दी गयी है।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा की मुख्य विशेषताएं

  • मासिक लाभ: ₹2100 प्रति पात्र महिला (सीधा DBT के जरिए PFMS सिस्टम से)
  • लॉन्च तिथि: 25 सितंबर 2025
  • लागू क्षेत्र: पूरे हरियाणा राज्य में
  • भुगतान शुरू: नवंबर 2025 से
  • आवेदन प्रक्रिया: केवल ऑनलाइन, लाड़ो लक्ष्मी ऐप (HARTRON द्वारा विकसित) के माध्यम से
  • लाभार्थी संख्या (पहला चरण): लगभग 20.97 लाख महिलाएं

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा पात्रता मानदंड

  • महिला की आयु 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आय ₹1.40 लाख से कम होनी चाहिए (Family Information Data Repository – FIDR के अनुसार)।
  • अविवाहित महिला या उसके पति (यदि महिला की शादी हरियाणा के बाहर हुई है) को कम से कम 15 वर्ष से हरियाणा का निवासी होना जरूरी है।
  • एक ही परिवार की सभी योग्य महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं, इस पर कोई सीमा नहीं होगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा अपात्रता मानदंड

निम्न परिस्थितियों में महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगी:

  • यदि वह पहले से किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (जैसे बुजुर्ग सम्मान भत्ता, विधवा एवं निराश्रित महिला पेंशन, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता, आदि) की पात्र हैं।
  • यदि वह आयकर दाता हैं।
  • यदि वह सरकारी विभाग/स्थानीय निकाय में नियमित, अनुबंधित, पूर्णकालिक या अंशकालिक नौकरी करती हैं और परिवार की आय निर्धारित सीमा से अधिक है।
  • यदि उन्हें पहले से किसी अन्य सरकारी या स्थानीय निकाय से वित्तीय सहायता मिल रही है।

हालांकि, कैंसर (स्टेज III और IV), रेयर डिजीज, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित महिलाएं, यदि उन्हें अन्य पेंशन मिल रही है, तो भी वे इस योजना का अतिरिक्त लाभ ले सकेंगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन केवल लाड़ो लक्ष्मी ऐप से किया जाएगा।
  • महिला को आवेदन करते समय आधार कार्ड, परिवार की जानकारी, निवास प्रमाण, आय प्रमाण, बैंक विवरण, बिजली कनेक्शन, वाहन स्वामित्व आदि की जानकारी देनी होगी।
  • आवेदन पूरा होने पर एक रजिस्ट्रेशन आईडी मिलेगी।
  • CRID (Citizen Resource Information Department) 15 दिनों में आवेदन की पड़ताल करेगा।
  • पात्र महिलाओं को SMS द्वारा सूचना भेजी जाएगी और वे ₹2100 या इससे कम राशि चुन सकती हैं।
  • अंतिम पात्रता सूची हर महीने तैयार होगी और PFMS सिस्टम के जरिए सीधा बैंक खाते में राशि भेजी जाएगी।

लाड़ो लक्ष्मी योजना हरियाणा अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान

  • महिला को हर महीने लाइवनेस डिटेक्शन (चेहरे की पहचान) ऐप के जरिए करना होगा ताकि पेंशन जारी रहे।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी उम्र के अनुसार स्वतः दूसरी योजनाओं में स्थानांतरित हो जाएंगी, जैसे 60 वर्ष पर बुजुर्ग सम्मान भत्ता और 45 वर्ष पर विधवा/असहाय महिला पेंशन योजना।
  • यदि किसी महिला ने गलत जानकारी देकर लाभ लिया, तो राशि 12% वार्षिक ब्याज सहित वसूली जाएगी।
  • लाभार्थी की मृत्यु होने पर उसी माह तक राशि दी जाएगी, उसके बाद भुगतान बंद कर दिया जाएगा।

लाड़ो लक्ष्मी योजना Application Status & Beneficiary Link

Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026 Beneficiary StatusLatest News
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026 Beneficiary StatusCheck Status
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026 Beneficiary ListBeneficiary List
Lado Lakshmi Yojana Haryana 2026 Apply Online (Playstore App)Apply Portal
Lado Lakshmi Yojana Official WebsiteDDLLY
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment