Haryana Animal Loan Scheme 2026: पशुपालन, डेयरी, बकरी पालन पर 25% से 90% तक सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Haryana Animal Loan Scheme 2026: हरियाणा सरकार ने बेरोजगार युवाओं, किसानों, अंत्योदय परिवारों और अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग के तहत कई बड़ी योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के माध्यम से सरकार पशुपालन, डेयरी, बकरी पालन, भेड़ पालन, सूअर पालन और मुर्गी पालन के लिए सब्सिडी और आर्थिक सहायता दे रही है। खास बात यह है कि कई योजनाओं में 25% से लेकर 90% तक सब्सिडी का लाभ मिलेगा।

इन योजनाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन SARAL Portal के माध्यम से किए जाएंगे।

Haryana Animal Loan Scheme 2026 Overview

योजना का नामसब्सिडी / सहायता
General Animal Loan Scheme25% सब्सिडी
SC Animal Loan Scheme50% से 90% सब्सिडी
Cattle & Murrah Development Yojana₹5,000 से ₹40,000 प्रोत्साहन राशि
Murgi Palan Farm Yojana50 चूजे, फीडर और ड्रिंकर मुफ्त

Important Dates

विवरणतिथि
आवेदन शुरू15 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 नवंबर 2026

Haryana General Animal Loan Scheme 2026

हरियाणा सरकार की “Piggery, Sheep and Goat Unit Employment Scheme” के तहत सामान्य वर्ग (General Caste) के बेरोजगार युवाओं और किसानों को पशुपालन यूनिट शुरू करने के लिए 25% सब्सिडी दी जाएगी।

इस योजना के तहत:

  • सूअर पालन यूनिट (10+1) पर अधिकतम ₹25,000 तक सहायता
  • भेड़/बकरी पालन यूनिट (15+1) पर ₹24,500 तक सहायता

पात्रता

  • आवेदक हरियाणा का निवासी होना चाहिए
  • आयु 18 से 60 वर्ष
  • पशुओं के लिए शेड या पर्याप्त स्थान होना चाहिए
  • कोई विशेष शैक्षणिक योग्यता जरूरी नहीं

Haryana SC Animal Loan Scheme 2026

अनुसूचित जाति (SC Caste) परिवारों के लिए सरकार ने विशेष योजना शुरू की है, जिसमें 50% से 90% तक सब्सिडी दी जाएगी।

योजना के तहत सहायता

  • डेयरी यूनिट (2-3 दुधारू पशु) पर ₹1.5 लाख तक सहायता
  • सूअर पालन यूनिट पर ₹50,000 तक सहायता
  • भेड़/बकरी पालन यूनिट पर ₹88,200 तक सहायता

पात्रता

  • केवल हरियाणा के SC वर्ग के बेरोजगार व्यक्ति
  • आयु 18 से 60 वर्ष
  • पशुओं के लिए पर्याप्त स्थान होना जरूरी

Haryana Cattle and Murrah Development Yojana 2026

हरियाणा सरकार देसी गाय और मुर्रा भैंसों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।

योजना के तहत लाभ

  • अधिक दूध देने वाली मुर्रा भैंसों पर ₹20,000 से ₹40,000 तक
  • हरियाणा, साहीवाल एवं बेलाही नस्ल की गायों पर ₹5,000 से ₹25,000 तक

जरूरी शर्तें

  • पशु का बीमा होना जरूरी
  • कान में टैग नंबर अनिवार्य
  • प्रति परिवार अधिकतम 2 दुधारू पशु पात्र

Haryana Murgi Palan Farm Yojana 2026

हरियाणा सरकार गरीब परिवारों और छोटे किसानों को मुर्गी पालन के लिए मुफ्त सहायता भी दे रही है।

योजना के तहत क्या मिलेगा?

  • 10 दिन के 50 चूजे मुफ्त
  • 2 फीडर मुफ्त
  • 2 पानी के ड्रिंकर मुफ्त

इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों की आय बढ़ाना और पोषण स्तर में सुधार करना है।

जरूरी दस्तावेज

इन योजनाओं के लिए आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे:

  • परिवार पहचान पत्र (PPP ID)
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (SC योजना हेतु)
  • पशु का टैग नंबर और इंश्योरेंस
  • बैंक NOC

आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार SARAL Portal पर जाकर संबंधित योजना सर्च करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Portal Search Name

योजनासरल पोर्टल पर सर्च करें
General Animal Loan SchemeScheme for Providing Employment Opportunities by Establishment Piggery Sheep and Goat Unit-General
SC Animal Loan SchemeScheme for Providing Employment Opportunities for Scheduled Castes
Cattle & Murrah Development YojanaScheme for Conservation and Development of Indigenous Cattle and Murrah Development
Murgi Palan Farm YojanaScheme for the Establishment of Backyard Poultry Units

Important Links

लिंकविवरण
Apply Online FormApply Online
Notification & NOC FormNOC & Notification Form
WhatsApp ChannelJoin WhatsApp
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment